हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माँ तुझे प्रणाम’ के तहत एकलव्य स्टेडियम से निकाली गई तिरंगा वाहन रैली में दिखा। हाथों में तिरंगा थामे लोग पूरे रास्ते जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में रैली के समापन पर बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग अपने दोपहिया, चार पहिया वाहन पर तिरंगा बांधकर एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। हाथों में तिरंगा, गले में पटका पहने लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। इलेक्टि्रक ऑटो चालकों ने भी वाहन रैली में शामिल होकर उत्साह दिखाया। प्रतापपुरा, धाकरान, सुभाष पार्क चौराहा, सेंट जोंस, हरीपर्वत, सूरसदन तिराहा से होकर संजय प्लेस स्थिति अशोक कॉसमॉस मॉल में रैली संपन्न हुई। यहां स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम कर समां बांध दिया। देशभक्ति पर आधारित गीत-संगीत, नाटिका का मंचन किया गया। संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
