• Mon. Feb 16th, 2026

भारत भ्रमण को निकले इस्राइली पर्यटक की बुलट डिवाइडर से टकराई, मौत

ByVijay Singhal

Nov 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दो इस्राइली दोस्त नई दिल्ली से भारत भ्रमण के लिए निकले थे। दोनों ने दिल्ली से दो बुलट किराए पर लेकर आगरा आ रहे थे। रुनकता में कीठम के पास चेन वेन आर्ये (23) की बुलट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चेन घायल हो गए। राहगीरों ने ऑटो से घायल राहगीर को फरह के स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मथुरा पुलिस ने इस्राइली दूतावास को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस्राइल के चेन वेन और उनके दोस्त असवर हदाद 23 अक्तूबर को एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत भ्रमण के लिए आए थे। दोनों ने अपनी बाइक उत्तराखंड से किराये पर ली थी। वह दोनों दिल्ली की ओर से आगरा जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कीठम से पहले शिव देवी हास्पिटल के समीप अचानक चेन की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से मोटरसाइकिल के टकराते ही चेन का सिर भी डिवाइडर से जा लगा। हेलमेट सिर पर होने के बावजूद उसके कान और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। अधिक खून बहने से चेन गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ा पीछे चल रहा दोस्त असवर पास आए तो दोस्त को सड़क पर पड़े देखा। बाइक किनारे कर लोगों से मदद मांगी। लोगों ने चेन को ऑटो में रखवाकर एक टेंपो रुकवा कर फरह भिजवा दिया। फरह स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि पर्यटक को जांच के दौरान मृत पाया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस्राइली पर्यटक आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। नजदीक होने के कारण फरह के अस्पताल ले जाया गया। उनकी मृत्यु की सूचना दूतावास को भेजी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.