• Thu. Feb 19th, 2026

वृंदावन में इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट पर छापा, एनर्जी ड्रिंक कोका-कोला का सैम्पिल भरा

ByVijay Singhal

May 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रसिद्ध इस्कॉन रेस्टोरेंट की चेकिंग के दौरान संदेह होने पर सरसों के तेल का नमूना संग्रहित करते हुए 7 टीन तेल के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जब्त करते हुए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा टीम ने कई अन्य स्थानों पर भी प्रसाद एवं भोजन में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ के सैंपल भरे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा इस्कॉन रेस्टोरेंट वृंदावन का सघन निरीक्षण किया गया। संदेह होने पर सरसों के तेल का एक नमूना संग्रहित करते हुए 7 टीन सरसों तेल के जब्त किए गए । रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस भी भेजा जा रहा है। टीम द्वारा वृंदा थली रेस्टोरेंट से अरहर दाल, सुगंध रेस्टोरेंट तांगा स्टैंड वृंदावन से अरहर दाल एवं छोले की सब्जी तथा वृंदावन स्थित ग्रेट वैल्यू मार्ट से धनिया पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा टीम द्वारा वृंदावन स्थित श्रीजी रसोई अन्नपूर्णा तथा गौरी गोपाल सेवा आश्रम में बनने वाले प्रसाद एवं भोजन की भी जांच कर सभी रसोइयों को भोजन एवं प्रसाद बनाते समय स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। सरस्वती कुंड स्थित जय दुर्गे कोल्ड ड्रिंक सुपर स्टॉकिस्ट से चार्जड एनर्जी ड्रिंक कोका-कोला का नमूना जांच हेतू संग्रहित किया गया।कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा गजराज सिंह एस एस निरंजन,अरुण कुमार दलबीर सिंह धर्मेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह देवराज सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.