• Fri. Feb 13th, 2026

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अधिक वसूली की जांच शुरू

ByVijay Singhal

Apr 7, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अधिक वसूली के वायरल वीडियो की जांच वाणिज्य निरीक्षक द्वारा की जा रही है। वीडियो में दिख रहे पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी की तलाश आरपीएफ कर रही है। विदित हो कि सोशल मीडिया एक्स पर वाहन स्वामी रवि जैन ने वीडियो अपलोड किया, जिसमें जंक्शन की द्वितीय एंट्री की पार्किंग के ठेकेदार का कर्मचारी वाहन स्वामी को 30 रुपये की पर्ची देकर 50 रुपये की मांग करता दिख रहा है। वाहन स्वामी के विरोध करने पर कर्मचारी उससे बहस कर रहा है। एक्स पर वीडियो वायरल होते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्ष अवधेश गोस्वामी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी की तलाश कराई जा रही है। पार्किंग पर कार्यरत दूसरे कर्मचारियों से उसके बारे में पता कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच वाणिज्य निरीक्षक द्वारा की जा रही है। पार्किंग के नाम पर अधिक वसूली का मामला सही पाया जाता है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो से ये साबित नहीं हो रहा है कि पार्किंग ठेकेदार का कर्मचारी निर्धारित से अधिक रुपये वसूल रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.