• Mon. Feb 16th, 2026

बरसाना के गांव डभाला में मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गोतस्कर घायल

ByVijay Singhal

Feb 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बरसाना के गांव डभाला में शनिवार को मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गोतस्कर जफरू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तस्कर के पास चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश एक माह पूर्व मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग खड़ा हुआ था।
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर ने बरसाना के श्रीजी मंदिर के पीछे स्थित वृषभान गोशाला से २९ दिसंबर २०२२ को दीवार तोड़कर २४ गोवंश चोरी कर लिए थे। तस्करों को पकड़ने के लिए बरसाना के एसएचओ प्रमोद पंवार और उनकी टीम को लगाया गया था। शनिवार दोपहर डभाला में हुई मुठभेड़ में गोतस्कर जफरू निवासी गांव नई, बिछौर, नूंह (हरियाणा) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस पर हरियाणा और मथुरा के थाना बरसाना में करीब १० मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे गोतस्करी, पशु क्रूरता, हत्या, डकैती, नकबजनी और अवैध शस्त्र रखने के हैं। यह अभ्यस्त अपराधी है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इससे पूर्व ३ जनवरी को बरसाना पुलिस से हुई मुठभेड़ में भोपा उर्फ रफीक निवासी ग्राम लेबड़ा, कामां भरतपुर(राजस्थान) गिरफ्तार किया गया था। तब जफरू पुलिस पर फायर करके भाग निकला था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.