हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी में नाट्यकिरन मंच मुंबई और वाईट फ्रेम थिएटर की ओर से 6 से 9 अप्रैल तक मथुरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 का आयोजन होगा। इसकी ब्रांड एंबेसडर सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी होंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया गया है। फेस्टिवल में 11 देशों की 30 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए स्थान शीघ्र ही चयनित कर लिया जाएगा।
मंगलवार को अमरनाथ कॉलेज में इसकी जानकारी देते हुए मुंबई से आए कला निर्देशक जयंत देशमुख ने बताया कि मथुरा नगरी दुनिया के सबसे बड़े कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है। जिन्होंने समस्त जगत को अपने नृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से आनंदित करते हुए जीवों में प्रेम और सद्भावना का रस अंकुरित किया है, जो योगविधा के योगीराज हैं। चार दिवसीय मथुरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 सिनेमा के माध्यम से प्रदर्शित होगा। फिल्म के प्रदर्शन के साथ सिनेमा पर सेमिनार भी होंगी। फेस्टिवल के फाउंडर देव फौजदार व मनोज राठौर का कहना है कि सिनेमा विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसमें मथुरा की लोक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सिनेमा के माध्यम से ब्रज क्षेत्र की विलुप्त होती कलाएं, सामाजिक परंपराएं, संस्कृति और सभ्यता को संवारने संजोने पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान फिल्म डायरेक्टर अरुण शेखर, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल क्यूरेटर अशोक पुरंग, गीतकार शेखर अस्तित्व आदि मौजूद रहे।

7455095736

Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes