हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होली गली में सीवर लाइन चॉक होने से सीवर के पानी का बहाव तेजी से जमीन के अंदर जाने से इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई है। चॉक हुई सीवर को अभी तक खोला नहीं गया है। चूना कंकड़ निवासी प्रकाश चन्द अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि सीवर खोलने वाले कर्मचारी प्रार्थी से चाय-गुटका के लिए रूपये मांगते हैं। नगर आयुक्त से जनहित में सीवर लाइन को तत्काल खुलवाने और इंटरलॉकिंग सड़क को ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो इससे मकानों को खतरा हो सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
