• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने पकड़ा अन्तर्राज्यीय चोर

ByVijay Singhal

Nov 5, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यी चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए है।जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलवीर सिंह तरार गुरुवार को जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस की चेकिंग से बचकर भागने लगा। चेकिंग टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज पुत्र महेश निवासी मोहल्ला खटीक थाना भुसावर जिला भरतपुर राजस्थान बताया। एसएसआई कुलवीर सिंह तरार ने बताया कि पंकज अन्तर्राज्यी चोर है। वह ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों का कीमती सामान चोरी करता है। उसके खिलाफ जीआरपी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.