• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा जेल की तन्हाई बैरक में रहेगा इंस्पेक्टर का हत्यारा अनुपम दुबे

ByVijay Singhal

Dec 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के इंस्पेक्टर रामनिवासी यादव की हत्या के दोषी माफिया अनुपम दुबे को मथुरा जेल की तन्हाई बैरक में रखा गया है। उसे जेल परिसर तक में घूमने की अनुमति नहीं है। उचित कारण होने पर ही कड़ी सुरक्षा में बैरक से बाहर निकाला जाएगा। सिर्फ परिजनों से ही मिलाई की अनुमति रहेगी। जेल प्रशासन इस पर भी अपने विवेकानुसार रोक लगा सकता है। उसे लंबित मुकदमों में पेशी के लिए कड़ी सुरक्षा में ही संबंधित कोर्ट में ले जाए जाएगा। फर्रुखाबाद निवासी बसपा नेता व माफिया अनुपम दुबे ने मेरठ निवासी इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की 14 मई 1996 को पैसेंजर ट्रेन में अनवरगंज स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि अनुपम दुबे को हाल ही आगरा जेल से मथुरा जेल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुपम दुबे को तन्हाई बैरक में रखा गया है। इस बैरक में उन कैदियों को रखा जाता है, जो खतरनाक हो और उनसे दूसरे कैदियों को खतरा हो। जेल नियमावली के अनुसार तन्हाई बैरक में कैदी अकेला ही रहता है। उसे आम बैरक की तरह दूसरे कैदियों का साथ नहीं मिलता। जेल परिसर में घूमने की भी इजाजत नहीं रहती है। तन्हाई बैरक से बाहर निकलने पर कैदी को बताना पड़ता है कि वो बाहर क्यों जा रहा है। उचित वजह बताने पर ही पहरेदार द्वारा इजाजत दी जाती है। तन्हाई बैरक में रहने वाले कैदियों को सिर्फ खास रिश्तेदारों से ही मिलने की अनुमति होती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.