हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के लिए एटा से ड्यूटी के लिए आए दरोगा बोहरा(59) की मंगलवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह राया थाना क्षेत्र के गांव पीरीगढ़ी रहने वाले थे। उन्होंने मंगलवार शाम परिजनों को फोन कर सीने में दर्द की जानकारी दी थी। इसके बाद साथ पुलिसकर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह विशेष ड्यूटी के तहत मथुरा आए थे।
7455095736
