• Thu. Feb 12th, 2026

दस हजार में इंस्पेक्टर,एक लाख में खरीदता हूं थाना:इंस्टाग्राम पर डाली रील,मथुरा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

ByVijay Singhal

Feb 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  अब ठग गोवर्धन पुलिस को बदनाम करने से नहीं चूक रहे हैं। एक ठग ने एक रील बनाई है, इसमें गोवर्धन थाने और पुलिस की जीप को दिखाते हुए कहा जा रहा है कि हजार में हवलदार, दस हजार में इंस्पेक्टर और लाख में पूरा थाना खरीद सकता हूं। वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। एसएसपी ने सीओ गोवर्धन को जांच के आदेश दिए हैं। कान्हा की धार्मिक नगरी में राजस्थान और हरियाणा सीमा से सटे कई गांवों ठगी के नाम से बदनाम है। गोवर्धन क्षेत्र देवसेरस, मुड़सेरस, दौलतपुर, मड़ौरा, छाता,बरसाना और शेरगढ़ के करीब एक दर्जन गांवों को ठगों का गांव कहा जाता है। इसे मिनी जामताड़ा भी कहते हैं। यहां से सक्रिय साइबर ठग गिरोह बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, लाटरी, फर्जी निवेश और सरकारी योजना के नाम पर देश भर के लोगों को निशाना बनाते थे।लगातार बढ़ रही साइबर ठगी की शिकायतों पर एसएसपी श्लोक कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का विश्लेषण कराया तो पाया कि इन ठगों द्वारा प्रतिदिन मथुरा शहर में ही करीब 50 से अधिक फोन किए जा रहे थे। 11 दिसंबर से लेकर अब क 50 से अधिक ठगों को अलग-अलग गिरफ्तार किया गया। लगातार पुलिस की कार्रवाई से साइबर ठग राजस्थान और हरियाणा की शरण लिए हुए हैं। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। वीडियो एसएसपी श्लोक कुमार तक पहुंच गया। उन्होंने आरोपित की पहचान करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की है। थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चैंकिग के दौरान सोशल मीडिया प्लेट फार्म इंस्टाग्राम पर हवलदार की 1000 रुपये 10,000 रुपये मे इंस्पेक्टर व एक लाख रुपये मे पूरे पुलिस स्टेशन की बोली लगाने की वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त रोबिन पुत्र रईश निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को गाँठौली- देवसेरस बम्बा की पुलिया के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.