हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्णा नगर इलाके की तीन साल की बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर रात पुलिस के मामला संज्ञान में आया। नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इधर, पुलिस सोमवार को आरोपी की तलाश में दिनभर जुटी रही। कृष्णा नगर इलाके में एक साल से अपने मायके में रह रही महिला की ससुराल आगरा के जगदीशपुरा में है। पति से विवाद के कारण वह वर्तमान में अपनी तीन साल की बच्ची के साथ मायके में ही रह रही है। वाकया रविवार शाम का है। घर के बाहर खेल रही मासूम को ननिहाल के पड़ोस में रहने वाला ई-रिक्शा चालक शौकीन, जो कि बच्ची का रिश्ते में मामा लगता है, खिलौने दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़ गया।बच्ची रोने लगी तो उसकी मां ने देखा कि बच्ची के होंठ पर काटने के निशान थे। नाजुक अंगों पर सूजन आई हुई थी। वह उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल परीक्षण में पुष्टि के बाद शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
