• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान फटने से झुलसा मासूम

ByVijay Singhal

Dec 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे की उस समय जान आफत में आ गई जब मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल के फटने से बच्चा झुलस गया और उसके हाथ और मुंह पर चोट आ गई। घायल अवस्था में बच्चे को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मथुरा के शहर कोतवाली इलाके में स्थित मेवाती मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक घर से विस्फोट की आवाज आई। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर मोबाइल फटा था और उस मोबाइल पर गेम खेल रहा बच्चा घायल है। परिजन और मोहल्ले के लोग तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए दौड़ लिए। मेवाती मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद जुनैद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। घर के अंदर गेम खेलते समय अचानक मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने के कारण जुनैद बुरी तरह झुलस गया। जुनैद को गंभीर घायल होने पर उसे स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जुनैद के पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एमआई कम्पनी का मोबाइल लिया था। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन मोबाइल अचानक कैसे फटा समझ नहीं आ रहा है। अस्पताल लेकर पहुंचे मोहम्मद जुनैद को डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया और भर्ती कर लिया। इमरजेंसी डॉक्टर टिकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। उसके ट्रीटमेंट करने से पहले अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। उसके बाद पता लगेगा कि स्थिति क्या है। जुनैद के हार्ट की तरफ ज्यादा चोट है। जुनैद के पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एमआई कम्पनी का मोबाइल लिया था। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन मोबाइल अचानक कैसे फटा समझ नहीं आ रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.