हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में निरुद्ध सभी बन्दियों को तम्बाकू का किसी भी प्रकार से उपयोग न करने की शपथ दिलायी गयी। 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। के.डी.डेन्टल कालेज मथुरा के डा. मानेष लाहौरी प्रधानाचार्य डा.सिद्धार्थ सिसौदिया प्रोफेसर डा. मनीष भल्ला रीडर डा. विवेक शर्मा रीडर के निर्देशन में कालेज के विद्यार्थियों द्वारा बन्दियों को तम्बाकू गुटखा सिगरेट आदि के सेवन के दुष्परिणामों पर नुक्कड़ नाटक एवं स्लोगन पम्प्लेट के माध्यम से जागरूक किया गया। के.डी.डेन्टल कालेज की टीम एवं कारागार के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी तथा जेल अधीक्षक द्वारा अपने व्याख्यान के माध्यम से बन्दियों को तम्बाकू आदि के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृजेश कुमार जेलर महाप्रकाश सिंह चिकित्साधिकारी डा. उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी उप कारापाल अनूप कुमार श्रीमती शिवानी यादव लेखाकार चूणामणि तिवारी एवं फार्मासिस्ट सुभाष चन्द्र द्विवेदी व अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
