• Sun. Feb 15th, 2026

श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना, जंक्शन पर मच गई अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

Nov 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जबलपुर से नई दिल्ली जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी की टीमें ट्रेन में पहुंच गईं। ट्रेन सुबह 10:02 बजे पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ ने तत्काल सभी दरवाजे सील कर दिए। यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोच दर कोच सघन जांच शुरू की। सुरक्षा टीम ने सीटों के नीचे, लगेज रैक, टॉयलेट और सभी संदिग्ध जगहों को बारीकी से खंगाला। इस दौरान करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रोकी गई। सुरक्षा जांच के चलते प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा। कई लोग फोन पर परिजन को अपनी सुरक्षा की जानकारी देते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.