हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वाराणसी के ज्ञानवापी और मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों पर ध्यान न देने की पुलिस ने लोगों से अपील की है। आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने डीग गेट चौकी में पीस कमेटी व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उनसे शांति की अपील करने को कहा। कहा कि धर्म स्थलों के संबंध में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर गौर न करें। तत्काल ऐसे अराजकों की सूचना पुलिस को दें। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन में पैदल मार्च कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इधर, सीआईएसएफ के आईजी और एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार व जन्मभूमि पर तैनात पुलिस बल ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा का जायजा लिया। आईजी दीपक कुमार ने कहा कि कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है। उक्त सूचनाओं पर ध्यान न दें। लोगों को भी जागरूक करें। अफवाह फैलाने वाले अराजकों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
