हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से राजस्थान, पंजाब और श्रीनगर में मिसाइल फायर करने के बाद पूर्व सैन्य अधिकारी स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह युद्ध की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पहले जहां भारत की नीति बचाव की होती थी वहीं अब नीति आक्रामक है। सेना की सभी यूनिटों में सेवाएं दे चुके 53 वर्षीय सूबेदार मेंबर सिंह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पड़ोसी देश पूरी तरह से बदला देने की कोशिश कर रहा है। लगातार गोलाबारी कर रहा है। राजस्थान, पंजाब और श्रीनगर में मिसाइल फायर करने की कोशिश की गई, जिसे एस-400 सिस्टम ने नष्ट कर दिया। सूबेदार ने मौजूदा स्थिति को युद्ध की शुरुआत करार दिया। साथ ही कहा है कि अगर सरकार आदेश करे तो वह सीमा पर जाने के लिए तैयार हैं। सीमा पर विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे सार्जेंट वायुसेना रमाकांत शर्मा कहते हैं कि पाकिस्तान आने वाले समय में भी अलग-अलग मोर्चों से घुसपैठ और हमले की कोशिश करेगा, लेकिन उन्हें देश की सेना पर भरोसा जताया कि इन प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा। अब लड़ाई में लांग रेंज मिसाइल और ड्रोन हमले अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके समय पर ऐसी तकनीकी के वेपन्स नहीं थे। नया भारत पूरी तरह तैयार है, अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो देश के सैनिक मुंहतोड़ जवाब देगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
