• Sat. Feb 14th, 2026

इंडियन ऑयल ने निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, 80 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा कौशल विकास का अवसर

ByVijay Singhal

Dec 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एक निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम केंद्रीय बैटर साइन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), लखनऊ के सहयोग से शुरू किया गया। इस केंद्र में फरह और आसपास के 80 बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के तहत रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट मशीन ऑपरेशन प्लास्टिक प्रोसेसिंग और असिस्टेंट मशीन ऑपरेशन इंजेक्शन मोल्डिंग जैसी आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण शामिल है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की मथुरा रिफाइनरी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत संचालित कर रही है। यह कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के लिए निःशुल्क और आवासीय रूप से उपलब्ध है। प्रशिक्षण की अवधि 90 दिन निर्धारित की गई है, जिसके बाद युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित युवाओं ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह के रोजगार आधारित प्रशिक्षण से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और बेहतर भविष्य की राह मिलेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.