• Mon. Feb 16th, 2026

भारतीय मानवाधिकार परिषद टीम ने पार्षद प्रतिनिधि के साथ की हनुमान मंदिर में निर्जला एकादशी को सेवा

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। भारतीय मानवाधिकार परिषद टीम ने पार्षद प्रतिनिधि के साथ की हनुमान मंदिर में निर्जला एकादशी को सेवा भारतीय मानवाधिकार परिषद भारत सरकार के द्वारा पंजीकृत एक सामाजिक संगठन एनजीओ है जिसका की रजिस्ट्रेशन नंबर 2021-294 है जो विगत 2 वर्षों से कोरोना समय से लेकर आज तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों को विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर पूरे देश में कर रहा है आज निर्जला एकादशी के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 12 की पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती पूजा अहेरिया एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बृजेश अहेरिया के सहयोग से वार्ड नंबर 12 के प्रसिद्ध पंचवटी हनुमान मंदिर पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष में ठंडे शरबत की प्याऊ एवं छोटे बच्चों को मिठाई वितरित की गई जिसमें की पार्षद प्रतिनिधि का पूर्ण सहयोग भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती पूजा अहेरिया एवं उनके पति बृजेश अहेरिया का सम्मान भारतीय भारतीय मानवाधिकार परिषद की टीम ने किया एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेक एवं दीप प्रज्वलित कर प्रभु से सभी के लिए सुख समृद्धि एवं शांति मांगी। भारतीय मानवाधिकार परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल आगरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुजाता सिंह मथुरा जिला अध्यक्ष श्री अनुराग बंसल एवं पूरी टीम का सम्मान पार्षद प्रतिनिधि श्री बृजेश अहेरिया  के द्वारा किया गया स्थानीय जनता को उन्होंने विश्वास दिलाया जो विश्वास जनता ने उनके ऊपर दिखाया है उसके लिए हर समय सक्रिय रहेंगे । वार्ड नंबर 12 की पार्षद पूजा अहेरिया,श्री बृजेश अहेरिया, भारतीय मानवाधिकार परिषद प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल ,मथुरा जिला अध्यक्ष अनुराग बंसल ,आगरा मंडल अध्यक्ष सुजाता सिंह, श्रीमती सुनीता उपाध्याय ,श्रीमती सुनीता ठाकुर, श्रीमती वंदना अग्रवाल ,श्रीमती  हेमलता चौधरी, श्रीमती ममता पांडे ,श्रीमती अनुराधा शर्मा, बृजेश शर्मा घनश्याम सैनी ,अनूप चतुर्वेदी, संतोष कुलश्रेष्ठ आदि लोग उपस्थित रहे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.