• Wed. Feb 11th, 2026

भारतीय मानवाधिकार परिषद ने शिव मंदिर में मनाया नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय मानवाधिकार परिषद भारत सरकार के द्वारा रजिस्ट्रीकृत एन जी ओ है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 2021- 294 है जो  तीन वर्षों से महान विभूतियां का जन्मदिन का कार्यक्रम मनाती आ रही है जो मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सजग एवं कार्यशील रहते हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जो मानवीय अधिकारों के लिए एक संघर्षपूर्ण कार्य कर रहे हैं जिन्होंने विभिन्न प्रकार की योजनाएं देकर मानवीय अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है ऐसे महान भारत के यशस्वी  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने यूनाइटेड नेशन  में जाकर मानवीय अधिकारों के बारे में अपने विचार पूरे विश्व को दिए एवं देशो को अपनी शक्ति का दुरुपयोग न करने के बारे में भी कहा तथा वैश्विक महामारी में मानवीय अधिकारों की रक्षा करते हुए वैक्सीन विदेश में भी उपलब्ध कराई तथा यूक्रेन युद्ध में मानवीय अधिकारो का हनन ना हो इसके लिए रूस से भी कई बार संपर्क किया। आतंकवाद और अपराध पर लगाम लगाने के लिए G20 की अध्यक्षता करते हुए में पूरे विश्व को अपना संदेश दिया। भारतीय मानवाधिकार  परिषद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती रीति अग्रवाल के निर्देशानुसार आगरा मंडल उपाध्यक्ष सुनैना गुप्ता  के नेतृत्व में शिव के उपासक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन का कार्यक्रम शिव मंदिर में ही रखा गया जहां पर महिला टीम के द्वारा उनके जन्मदिन को लेकर बधाइयां गायी गई तथा आरती के उपरांत उनकी छवि स्वरूप से केक कटवा कर सभी को मिष्ठान एवं केक का वितरण किया गया तथा नरेंद्र मोदी जी के लंबी उम्र की कामना की एवं भारत विश्व गुरु बने ऐसी प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की । इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार  परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीति अग्रवाल आगरा मंडल उपाध्यक्ष सुनैना गुप्ता मथुरा जिला महामंत्री विनोद पांडे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.