• Thu. Mar 19th, 2026

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हर स्तर पर होगा विरोध: सुनील सिंह

ByVijay Singhal

Mar 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि प्रस्तावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। वह बुधवार को पार्टी के सौंख अड्डा स्थित मुकुंद पैलेस में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की राय लिए बिना ऐसे समझौते करने की तैयारी में है जो सीधे-सीधे विदेशी कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कृषि कार्टेल को फायदा पहुंचाने वाले हैं। यदि किसान-विरोधी व्यापार समझौता लागू करने की कोशिश की गई तो देशभर में बड़ा किसान आंदोलन खड़ा होगा। चौधरी देवेंद्र सिंह बाना ने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में खुली छूट देने से भारतीय किसान सस्ते आयात के सामने बर्बाद हो जाएंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इससे भारतीय मंडी व्यवस्था कमजोर होगी, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा, छोटे और मध्यम किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए हर समय लड़ाई लड़नी पड़ती है। अब इस समझौते से किसान हितों पर कुठाराघात की तैयारी है। सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकदल हरीश हूण, प्रदेश प्रभारी प्रदीप हुड्डा, बीकेयू अजय के अध्यक्ष चौ. बलवीर सिंह, संदीप तोमर प्रभारी, रविंदर सिंह पाली, सत्यवीर सिंह, अजीत सिंह जिलाध्यक्ष, निरोत्तम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता लाखन सिंह प्रधान व संचालन मुनेश बघेल ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.