हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इंटरनेट मीडिया में एक युवक द्वारा मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया। सोमवार दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और हंगामा करके आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। देर शाम पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सोमवार दोपहर एक बजे शाही इमाम हाफिज इमरान मौलाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर कोतवाली थाने पहुंचे और घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि भरतपुर गेट स्थित केआर डिग्री कालेज के समीप रहने वाले विनय पंडित ने इंटरनेट मीडिया पर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। इससे समाज में आक्रोश फैल गया। मुस्लिम समाज आल इंडिया मुस्लिम महाज जिलाध्यक्ष चौधरी मोहसिन कुरैशी, जिला महामंत्री हाशिम कुरैशी, मथुरा मुस्लिम समाज के उपाध्यक्ष आशकीन राजा ने बताया कि आरोपित द्वारा इंटरनेट मीडिया में भड़काऊ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्द लिखे गए हैं। इससे न केवल मुस्लिम समाज का अपमान हुआ है, बल्कि सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले बयान दिए गए। मुस्लिम समाज के साथ शहर में भी गहरा आक्रोश व गुस्सा व्याप्त है। समाज के लोगों ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को एक प्रार्थना-पत्र भी दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
