हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राज्यपाल के कार्यक्रम लेकर लेकर परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गोशाला संचालक और उनके कर्मचारियों द्वारा निगम कर्मचारी से अभद्रता एवं गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं गोशाला की आरोपी महिला ने कोतवाली में हंगामा काटा और पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम की टीम परिक्रमा मार्ग में वराह घाट से मदनमोहन मंदिर तक अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इस दौरान इस्कॉन गोशाला के समीप राधा कृष्ण गोशाला के भगवान सिंह और उनके बेटे राकेश, एक महिला और दो अन्य ने निगम कर्मचारी सत्यप्रकाश की कॉलर पकड़कर खींच लिया और गाली गलौज करने लगे। निगम कर्मचारी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने भगवान सिंह और उनके पुत्र राकेश एवं एक महिला सहित दो अन्य के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मौके से पकड़े राकेश और भगवान के विरुद्ध कार्रवाई की है। वहीं गौशाला कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची महिला ने कोतवाली कार्यालय में तैनात मुंशी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
