• Wed. Feb 11th, 2026

10 दिवसीय मूर्ति कला शिविर का शुभारंभ,राजकीय संग्रहालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सांसद हेमा मालिनी रहीं मौजूद

ByVijay Singhal

Mar 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा।उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा के डैंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय में 10 दिवसीय मूर्तिकला शिविर का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ सोमवार से हो गया । कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुई। वही  इस कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया। इस मूर्तिकला शिविर  में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी मूर्तिकार आए हैं जो कि 10 दिनों में ब्रज के महान विभूतियों के  चित्र भी बनाएंगे । मुख्य अतिथियों ने सभी मूर्तिकार चित्रकारों का फटका पहनाकर और  स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वही प्रशासननिक  अधिकारियों के जरिये मुख्य अतिथियों का बुके देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि मथुरा के राजकीय संग्रहालय में कलाकृतियां रखी हुई है जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और ब्रज की धरोहर का अवलोकन करते हैं वही इस राजकीय संग्रहालय में ऐसी महान विभूतियों की भी कलाकृति होनी चाहिए जो ब्रज की छाप बन कर रह चुके हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.