हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां की पॉश कॉलोनी में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। झगड़े के बाद मामला पुलिस तक पहुंचता है, उससे पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वृंदावन कोतवाली इलाके के तेहरा रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी पुष्पांजलि में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा कॉलोनी के ही रहने वाले गोकुल और तेहरा गांव के रहने वाले दिनेश ‘पानी वाले’ के बीच हुआ। झगड़े के दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। विवाद छटीकरा रोड से तेहरा जाने वाले रोड से शुरू हुआ। यहां कॉलोनी के रहने वाले गोकुल अपनी स्कॉर्पियो से पुष्पांजलि कॉलोनी आ रहे थे। इसी दौरान तेहरा गांव की तरफ से आरओ का पानी सप्लाई करने वाला दिनेश का कर्मचारी मैक्स पिकअप गाड़ी लेकर आ रहा था। ये लोग जैसे ही पुष्पांजलि कॉलोनी के गेट नंबर-4 के पास स्थित गोशाला पहुंचे, तभी इनकी गाड़ियां मामूली रूप से टकरा गई। गाड़ी टकराने के बाद दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी को लेकर कॉलोनी में आ गए। इनके पीछे-पीछे पानी सप्लाई करने वाला अपने दस से ज्यादा लोगों को लेकर कॉलोनी में आ गया। फिर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़ा होता देख कॉलोनी के गेट पर अफरा-तफरी मचने लगी। वहां से निकल रहे लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे। करीब 15 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी रही। इसी दौरान किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने मामले की जानकारी की तो किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की। थाना कोतवाली वृंदावन प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। किसी ने शिकायत नहीं की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
