• Tue. Feb 17th, 2026

वृंदावन में निकाह से मना करने पर वर पक्ष को जबरन निकाह कराने, जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में निकाह से मना करने पर वर पक्ष को जबरन निकाह कराने, जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार शाम को मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
मथुरा दरवाजा क्षेत्र निवासी आजाद कुरैशी ने अपने दो बेटों के निकाह नौहझील निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों से एक जनवरी को तय किया। उस समय आजाद कुरैशी ने लड़की पक्ष को आभूषण आदि भी दिए। निकाह की तारीख अभी तय भी नहीं हुई थी कि आजाद को जानकारी हुई कि लड़कियों का परिवार झगड़ालू है। जानकारी होने पर उन्होंने रिश्ते से मना कर दिया। आजाद का आरोप है कि शुक्रवार को जब उन्होंने रिश्ता तोड़ने के लिए कहा तो लड़की पक्ष के लोगों ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे घबराकर उन्होंने शुक्रवार को ही पुलिस को तहरीर दी। शनिवार शाम ३० से अधिक लोग आजाद कुरैशी के घर पहुंच गए। गाली गलौज करते हुए जबरन निकाह कराने की धमकी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.