• Thu. Feb 12th, 2026

व्रन्दावन में सफाईकर्मियों की रुकेगी मनमानी, एप से होगी निगरानी

ByVijay Singhal

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग में अब सफाईकर्मी मनमानी नहीं कर सकेंगे। न सिर्फ अधिकारी, बल्कि आमजन भी एप के माध्यम से सफाईकर्मियों की लोकेशन के साथ-साथ उनकी पूरी जानकारी कहीं से भी ले सकेंगे। निगम अधिकारियों के निर्देश पर परिक्रमा मार्ग में सफाई कार्य कर रही एजेंसी द्वारा एप बनवाया जा रहा है, जिसके जल्द ही प्ले स्टोर पर आने की संभावना है। वृंंदावन के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में नगर निगम द्वारा निजी एजेंसी किंग्स सिक्योरिटी द्वारा सफाई कार्य कराया जा रहा है। एजेंसी द्वारा परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था में 142 कर्मचारी लगा गए हैं। इनमें सुपरवाइजर भी शामिल हैं। इन सभी की मॉनिटरिंग एप के माध्यम से की जाएगी, साथ ही ये सफाईकर्मी और सुपरवाइजर अपनी उपस्थिति भी एप के माध्यम से दर्ज करेंगे। नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त मयंक कुमार यादव ने बताया कि अभी तक गूगल जीपीएस सिस्टम और मौके पर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनके कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन अब एजेंसी द्वारा जल्द ही एप लाया जा रहा है। इससे अधिकारी ही नहीं आमजन भी कर्मचारी की लोकेशन, उसका फोटो, मोबाइल नंबर, उपस्थिति आदि की जानकारी ले सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.