हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रमनरेती मार्ग स्थित श्रीजी सदन में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। महोत्सव अंतर्गत व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य आलोक कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि जब जब धरती पर आसुरी शक्ति एवं अत्याचारों की अति हो जाती है तो भगवान स्वयं अवतार लेकर इनका अंत करते हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लेकर ब्रज वासियों को आसुरी शक्तियों से मुक्ति दिलाई वही अपनी बाल लीलाओं से समाज उत्थान के संदेश दिए। भगवान के जन्म की कथा के दौरान नंद उत्सव में व्यासपीठ की ओर से भक्तों को प्रसाद स्वरूप फल मेवा खिलौना वस्त्र एवं मिठाई आदि लुटाई गई। इस दौरान भक्त भगवान के जन्म की खुशी में बधाई गायन की धुन पर नृत्य कर रहे थे। उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रेम लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ प्रेम कर सभी को आपस में एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। कथा का आयोजन स्वर्गीय शांति देवी एवं स्वर्गीय राम अवतार अग्रवाल कलकत्ता वालों की स्मृति में किया जा रहा है। प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कथा में कलकत्ता, जयपुर, वृन्दावन समेत अन्य स्थानों से सैकड़ों की संख्या में भक्त सहभागिता कर रहे हैं। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, सुशिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, अखिल खांड वाले, सुधीर सर्राफ, सारिका अग्रवाल, देविका अग्रवाल, वंदना शर्मा, बालकिशन अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
