• Tue. Feb 24th, 2026

वृंदावन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे स्टेशन के पास माधव विलास मोहल्ले के शहीद कारगिल पार्क में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव दिखाई देने के साथ ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पा रहा कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी मौत किसी और वजह से हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गुमशुदगी की रिपोर्ट तलाशने के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक इस इलाके का रहने वाला नहीं लगता। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वह यहां कैसे आया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.