हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में एक महिला का वीडियो सामने आया है इसमें वह वृंदावन में बनने वाले कॉरिडोर के विरोध में इच्छा मृत्यु मांग रही है। उसका कहना है कि उसके घर में 12 सदस्य हैं। कॉरिडोर बनने से पहले सरकार उसे 12 पुड़िया जहर दे जिसे खाकर परिवार आत्महत्या कर ले। कहा कि हमको अगले जन्म में भी ब्रज में ही रहने को मिले। वीडियो में महिला ने कहा कि, ‘हे मोदी जी, हे योगी जी..हमारे 80 गज के मकान में 12 लोग रहते हैं। आप हमारे लिए 12 जहर की पुड़िया दे दीजिए। इसके बाद हमारे शवों के ऊपर से कॉरिडोर बना लीजिए। आपकी भी इच्छा पूरी हो जाएगी और हमें भी बृज की रज मिल जाएगी। हम जहर खाकर इसी में मिल जाएंगे। फिर आप अपनी कॉरिडोर बनाने की इच्छा पूरी कर लीजिए। ज्ञात हो कि इससे पहले भी बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर वृंदावन में विरोध के स्वर उठ चुके हैं। सेवायत, व्यापारियों सहित स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जनता का भी विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन की महिला का विरोध करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
