हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में वृंदा कुंज रेजिडेंसी में कर्ज में डूबे सराफा कारोबारी धैर्य गुप्ता (45) ने पत्नी और बेटियों को मायके में भेजने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि सराफ व्यापार में हुए नुकसान से नहीं उबर पा रहे थे। इसी कारण उन पर बाजार का खासा कर्ज हो गया था। कर्जदारों के दबाव में मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वृंदा कुंज रेजडेंसी में सी ब्लॉक के फ्लैट संख्या 207 में धैर्य गुप्ता अपनी पत्नी अनुपम और चार बेटियों के साथ रहते थे। वह मूल रूप से टूंडला निवासी थे। फिलहाल यहां किराये पर रहते थे। वह अपनी पत्नी और बेटियों को आगरा में खंदौली स्थित उनके मायके छोड़ आए थे। धैर्य ने वापस आकर रात्रि में अपने फ्लैट में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। फ्लैट को पुलिस ने खोला तो धैर्य फंदे पर लटके हुए मिले। इस पर पत्नी और बेटियों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। पुलिस को परिजन से जानकारी मिली है कि वह कुछ दिनों से ज्यादा परेशान चल रहे थे। टूंडला में कारोबार में नुकसान हुआ तो बहुत उम्मीदों से वृंदावन आ गए।लेकिन यहां भी काम सफल नहीं हो सका। कर्ज का बोझ और बढ़ गया। कर्जदार लगातार दबाव बनाए हुए थे। इस कारण से परेशान होकर जान दे दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
