• Tue. Mar 31st, 2026

यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत आज ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंकिंग ड्राइव के विरुद्ध अभियान

ByVijay Singhal

Sep 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 09.09.2024 को ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंकिंग ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक यातायात, जनपद मथुरा के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात, मथुरा व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा मय उपनिरीक्षक गण* के वृन्दावन एवं मथुरा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 09.09.2024 को ओवर स्पीडिंग एवं ड्रिंकिंग ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाया गया । जिसमें शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एवं 131 ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का अनुपालन न करने वाले 814 वाहनों के चालान किये गये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.