हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के एक स्कूल में छात्र के नकली अभिभावक बनकर पहुंच कर उसे ले जाने का प्रयास किया। छात्र के परिजन ने विद्यालय प्रशासन से सीसीटीवी दिखाकर उक्त लोगों के पहचान कराए जाने की मांग की। जिसे विद्यालय प्रशासन ने नकार दिया। परेशान छात्र के पिता ने तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला गांगवान निवासी राजेश सांगवान का पुत्र युग सांगवान कक्षा नौंवी का छात्र है। आरोप है कि युग आठ दिसंबर बृहस्पतिवार को छुट्टी पर घर में ही था। जबकि उनकी मां एवं पिता अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। एक महिला एवं पुरुष युग सांगवान के अभिभावक बनकर स्कूल पहुंचे और छात्र को अपने साथ ले जाने की बात करने लगे। चूंकि छात्र छुट्टी पर था तो वह लोग लौट गए। शाम को स्कूल की छुट्टी होने बाद इस बाबत जब छात्र के साथी छात्र-छात्राओं ने युग सांगवान के माता-पिता से बात की तो वे परेशान हो उठे, उन्होंने कहा कि जब वह स्कूल गए ही नहीं तो स्कूल में माता-पिता बनकर कौन पहुंचा। इसकी जांच के लिए वह विद्यालय पहुंचे और सीसीटीवी दिखाने की मांग की लेकिन विद्यालय प्रशासन ने इससे इंकार दिया। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित में तहरीर देकर सीसीटीवी कैमरे की जांच कर नकली अभिभावक बनकर पहुंचने वाले लोगों का पता लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों से फुटेजों की जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
