हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में देर रात एक युवक से बात करते हुए देख पिता ने बेटी और उस युवक को डांट दिया। सुबह युवती का शव आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मामला सुरीर थाना क्षेत्र के गांव परसोती गढ़ी बंबा के पास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला पिता द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का माना जा रहा है। जनपद हमीरपुर क्षेत्र के काफी लोग सुरीर, नौहझील क्षेत्र स्थित भह्वों पर परिवार के साथ आकर ईंट पथाई का काम कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। बताते हैं कि भट्ठे पर कार्य करने वाला एक व्यक्ति रात करीब दो बजे लघुशंका को उठ कर गया। उसने देखा की ईंट के चट्टे की ओर से कोई आवाज आ रही थी। वहां जाकर देखा तो उसकी बेटी और गांव का ही युवक बातचीत कर रहे थे। इस पर उसने बेटी और युवक को डांटा। युवक अपने घर चला गया और पिता अपनी बेटी को अपनी झोपड़ी पर ले गया। पिता ने बेटी से कहा कि इस बारे में वह सुबह परिवार के लोगों को बताएगा। इसके बाद वह सो गया। सुबह युवती को न देख उसकी तलाश की गयी तो गांव परसोती गढ़ी बंबा के समीप आम के पेड़ पर युवती का शव लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरीर थाने के उप निरीक्षक किशोर गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य चिकित्सकीय पैनल से कराया गया है। मृत्यु की सही जानकारी पोस्टमार्ट रिपोर्ट से होगी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के होने का लगा रहा है। आशंका के चलते युवती और युवक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। उनकी सीडीआर निकलवाई जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
