• Thu. Feb 19th, 2026

जमीनी विवाद में दो पक्षों में टकराव से फायरिंग से फैली दहशत, 11 लोग हुए घायल

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले तो लाठी-डंडे चले, फिर गोलियां चल गईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। विवाद में करीब 11 लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, खादर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेश सैनी और अखिलेश कुमार पड़ोसी हैं। दोनों का यमुना पुल के पास स्थित प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को अखिलेश उसी प्लॉट पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पड़ोसी राजेश सैनी अपने साथियों के साथ प्लॉट पर पहुंचे और कार्य का विरोध करने लगे। राजेश सैनी प्लॉट को अपना बताते हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौजूद लोग दहशत में आ गए और वहां भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर बाजार थाने की पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना में राजेश सैनी, राकेश, विशाल, मोहित समेत छह और अखिलेश पक्ष के राजकुमार, नीटू और अखिलेश समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। इसमें चार लोगों के सिर में चोट लगी है, जबकि बाकी के हाथ, पैर व शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आई हैं। सीओ आशना चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा कि गोलियां चली हैं या नहीं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.