• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के बेलवन में महालक्ष्मी जी के मेले में महिला के कुंडल गायव करके भाग रहे युवक की हुई मजमत

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना माट क्षेत्र स्थित बेलवन में चल रहे महालक्ष्मी जी के मेले में उस समय हंगामा हो गया जब वहां दर्शन करने आए श्रद्धालु एक युवक की पिटाई करने लगे। युवक को पीटता देख मंदिर प्रबंधन के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि पिटने वाले युवक ने दर्शन कर रही महिला के कानों में पहने हुए कुंडल गायब कर दिए थे। किसी तरह युवक को पुलिस ने गुस्साए लोगों के चंगुल से निकाला और थाने भेजा। मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में स्थित है महालक्ष्मी जी का मंदिर। यहां पौष माह के हर गुरुवार को मेला लगता है। पौष माह के गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु महालक्ष्मी जी के दर्शनों को आते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने के चलते यहां चैन स्नैचर, पाकेट मार भी पहुंच जाते हैं और श्रद्धालुओं के पर्स,चैन आदि कीमती सामान को मौका मिलते ही पार कर देते हैं। गुरुवार को हरियाणा के पलवल की रहने वाली महिला प्रेमवती परिवार के साथ महालक्ष्मी जी के दर्शन करने आईं थी। प्रेमवती जब दर्शन करने के लिए लाइन से निकलकर मुख्य मंदिर के सामने पहुंची कि तभी उनके पीछे खड़े एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर कानों में पहने हुए कुंडल गायब कर दिए। अचानक हुई घटना से प्रेमवती अचंभित रह गईं उनको समझ ही नहीं आया की किया हुआ। प्रेमवती के कुंडल गायब कर युवक फरार होने की फिराक में था लेकिन तभी प्रेमवती के साथ मौजूद पुरुष सदस्य वहां पहुंच गए और उन्होंने घटना को होते हुए देख लिया। प्रेमवती के साथ चल रहे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उससे कुंडल वापस करने के लिए कहा लेकिन युवक नहीं माना। जिसके बाद लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। जिसका वीडियो गुरुवार की देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हंगामा होते देख मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग और मेला में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसी तरह गुस्साए लोगों से युवक को छुड़ाया और पुलिस उसे थाने ले गई। मांट पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है।मंदिर प्रबंधन से जुड़े महालक्ष्मी ग्राम विकास समिति के सचिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि माट पुलिस मेला को लेकर लापरवाह बनी हुई है। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर वारदात कर रहे हैं। लेकिन माट पुलिस इतने बड़े मेले में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही। धर्मवीर सिंह का कहना था कि मंदिर में व्यवस्था बनाने के लिए उन्हीं के लोग लगे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.