हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना राया पुलिस, एसओजी टीम की 25 हजार रूपये के इनामिया ट्रेक्टर चोर अभियुक्त से मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया, अभियुक्त को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं, पुलिस के मुताबिक पिछले साल कक 20 नवम्बर को बोबी पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम थना अमर सिंह थाना राया ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दो ट्रेक्टर ट्रोली के चोरी हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना राया अजय किशोर के मुताबिक घटना का अनावरण करते हुए ट्रेक्टरों को मय ट्रोली बरामद कर दिया गया है, मेहरबान पुत्र सादुल्ला निवासी अतरासी तथा जाहुल पुत्र दल सिंह निवासी जानू थाना बरसाना हाल निवासी झोपड़ी थाना जुरेहरा भरतपुर, जैकम पुत्र मुसीब खाँ निवासी काजीखेड़ा झोपड़ी थाना जुरेहरा भरतपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल जेल भेज चुकी है, अभियुक्त आजम पुत्र नूरु, हरिसिंह उर्फ विकास पुत्र हजारीलाल मीणा, कोमल पुत्र हरवीर सिंह के विरुद्ध तीन अगस्त 2023 को अभियुक्त आजम पुत्र नूरु, आजाद पुत्र छुट्टन, कोमल पुत्र हरवीर व हरीसिंह उर्फ विकास पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, आठ अगस्त को अभियुक्त कोमल पुत्र हरवीर सिंह निवासी गुनसारा थाना औद्योगिक नगर को गिरफ्तार किया गया था, रविवार की रात्रि सूचना पर अभियुक्त आजम पुत्र नूरु निवासी ग्राम सामरेड थाना पहाड़ी जिला भरतपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
