• Thu. Feb 12th, 2026

महावन पुलिस की मुठभेड़ में शातिर बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन पुलिस ने मनोहरपुर-जगदीशपुर के बीच अंडरपास से मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस मिले हैं। थाना प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मिथुन पुत्र रमेश कुमार निवासी दुलहापुर थाना धानेपुर जिला गोंडा घायल हुआ है। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी बदमाश आनंद कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी पूरेपवांर थाना बजीरगंज जिला गोंडा और गिरधारी पुत्र मोहन सिंह निवासी दुलहापुर को गिरफ्तार किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.