• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन पुलिस की मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का बदमाश गोली लगने से घायल, साथी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन पुलिस से मुठभेड़ में बावरिया चोर गिरोह का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके कब्जे से नकदी, हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी देहात ने बताया कि दोनों बदमाश श्रद्धालुओं की सोने की चेन, लूटने, छीनने, चोरी का काम करते हैं। 6 अप्रैल को गोवर्धन में श्रद्धालु गुड्डू जांगिड़ पुत्र गोविंद नारायण जांगिड़ निवासी चाकसू जयपुर ने मानसी गंगा मंदिर पर दर्शन करते समय उनकी सोने की चेन करीब 2.5 तोले की तोड़कर चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित श्रद्धालु से पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त करवाई तो पहचान हो गई। पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ में चुराए माल की जानकारी की तो नीमगांव फाटक के पास बाईपास के नजदीक छिपाना बताया। प्लॉट की बाउंड्री में छिपाकर रखे चुराए माल कi बिक्री के रुपये के साथ रखे तमंचा को लेकर भागने का प्रयास किया। दोनों बदमाशों से 30 हजार की नकदी, तमंचा, 3 कारतूस बरामद किए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.