• Wed. Feb 18th, 2026

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु ने फोन पर डाला हाथ, पकड़ी गई तो हुई शर्म से पानी-पानी

ByVijay Singhal

Feb 28, 2024
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने ऐसी हरकत की, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि महिला श्रद्धालु पकड़े जाने के बाद काफी शर्मिंदा भी हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस भीड़ का फायदा उठाकर भरतपुर से आई एक महिला श्रद्धालु ने बेहद शर्मनाक हरकत की। दरअसल हुआ कुछ यूं कि भीड़ में धक्का मुक्की की बीच इस महिला श्रद्धालु ने दूसरी महिला के पर्स में हाथ डाला और मोबाइल निकाल लिया। ये हरकत कुछ लोगों ने पकड़ ली, जिसके बाद आरोपी महिला श्रद्धालु को पकड़ लिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई महिला पुलिस ने जब आरोपी महिला की तलाशी ली, तो उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में  ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए बांकेबिहारी पुलिस पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज निवासी तूलिका श्रीवास्तव बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान चिकसाना, भरतपुर निवासी एक महिला ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी महिला को रंगेहाथ पकड़ा गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.