• Mon. Feb 23rd, 2026

राया में व्यापारी पर दर्जन भर लोगों का हमला:प्रोटीन पाउडर विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, दो घायल

ByVijay Singhal

Aug 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में एक व्यापारी और उसके साथी पर दर्जनभर युवकों ने हमला कर दिया। हाथरस रोड स्थित कस्बे में हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित व्यापारी की कस्बा राया में मिल्क प्रोडक्ट की दुकान है। वह अपने साथी के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान 10-15 युवक बाइक पर आए और बिना कुछ कहे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। व्यापारी का आरोप है कि इन युवकों ने पहले भी उन पर हमला किया था। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से आरोपियों के हौसले बढ़े और उन्होंने फिर हमला किया। थाना प्रभारी अजय कौशल के अनुसार यह विवाद जिम में प्रोटीन पाउडर को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुआ। उन्होंने गल्ले से रुपये ले जाने के आरोपों को निराधार बताया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना से व्यापारी वर्ग में रोष है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.