Spread the love Table of Contents दीपावली तक शुरू हो जाएगी मल्टीलेबिल पार्किंगAuthor: Vijay Singhal दीपावली तक शुरू हो जाएगी मल्टीलेबिल पार्किंग हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने20 हज़ार करोड़ की लागत से बने विकास बाजार स्थित नवनिर्मित मल्टीलेबिल पार्किंग और होलीेगेट गोविन्दगंज में स्थापित अस्थाई सब्जी मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मल्टीलेबिल पार्किंग के निरीक्षण में जिलाधिकारी श्री खरे को नगर आयुक्त ने बताया कि 246 फड़/दुकान यहां बनी हुई है, जिसमें से 106 आवंटित हो चुकी है। शेष 140 को देने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मल्टीलेबिल पार्किंग स्थित कुछ दुकानदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां उनकी दुकानदारी नही हो रही है, बंदरो की काफी समस्या है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब सभी दुकानदारों को यहां भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्याप्त बिजली, पेयजल तथा साफ सफाई की व्यवस्था की जाये, जिससे विक्री करने वालों को कोई समस्या न हो। ओपन थियेटर के संचालन की कार्यवाही शीघ्र की जाये। जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा और अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर के साथ गोविन्द गंज स्थित सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि आप लोग मल्टीलेबिल पार्किंग में अपनी-2 दुकानों का संचालन करें। इस पर दुकानदारों ने कहा कि सैकडों सालों से हमारे पूर्वज यहां दुकान लगाते रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा अब आप सबको यहां से हटना पडेगा। नगर आयुक्त ने कहा ये लोग बिना कानूनी कार्यवाही के यहां से हटेंगे नही। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार कार्यवाही का अभियान चलाया जाये, जिससे यह लोग मल्टीलेबल पार्किंग में बनी दुकानों को संचालित कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा होलीगेट सहित शहर के आस-पास कहीं भी सडक पर ठेल-ढकेल फड पर सामान की बिक्री की इजाजत नही मिलेगी, सबको मल्टीलेबिल पार्किंग में ही अपने सामान की बिक्री करनी होगी। वृन्दावन में जिलाधिकारी ने कन्हा एंव नंदी गौशाला का निरीक्षण किया, जिसमें सूखा और हरा चारा का स्टॉक देखा। दोनों गौशालाओं पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। 7455095736 Author: Vijay Singhal 0Like0Dislike50% LikesVS50% Dislikes Post navigation मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस पर मजिस्ट्रेट न्यायालय की मूल पत्रावली चोरी कराने के गंभीर आरोपजिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिला उद्योग, उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर जाकर करे निस्तारण
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने को सख्त कदम, मंडलायुक्त–DIG ने की समीक्षा बैठक, कई बड़े निर्देश Feb 8, 2026 Vijay Singhal
संकट में है किसान’, प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला Feb 8, 2026 Vijay Singhal