• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा-वृंदावन में मेयर के कई दावेदार:जो पार्टी सत्ता में, उसमें उम्मीदवार भी ज्यादा; यहां सीट पिछड़ा महिला वर्ग में आरक्षित हुई

ByVijay Singhal

Dec 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव का आगाज हो चुका है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन पहले वार्डों का आरक्षण और फिर मेयर, अध्यक्ष पद के लिए हुई आरक्षण की घोषणा ने चुनाव का माहौल गर्मा दिया है। आरक्षण की घोषणा होने के बाद अब टिकट मांगने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। लेकिन बात उन 4 दावेदारों की करते हैं, जिनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए हुई आरक्षण की घोषणा के बाद मथुरा वृंदावन नगर निगम मेयर पद का पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने की घोषणा के बाद सामान्य वर्ग से चुनाव लड़ने वालों के अरमान पर पानी फिर गया। अब पिछड़ा वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदारों की लिस्ट भाजपा में है। भारतीय जनता पार्टी में टिकट मांगने वालों की लिस्ट लंबी है लेकिन जो 4 नामों की चर्चा चल रही है उसमें महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी का भी नाम है। 36 वर्षीय पूजा ग्रेजुएट हैं और खेती करती हैं। पूजा 15 अगस्त 2021 को महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष की अध्यक्ष बनी इससे पहले 2017 में वृंदावन मंडल की चुनाव संयोजक रही थी। इसके अलावा 2018 से 2020 तक महिला मोर्चा की जिला मंत्री रही थीं। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी वह सक्रिय भूमिका निभाती हैं। मेयर पद के लिए दावा करने वालों में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज फौजदार की पत्नी भी हैं। 39 वर्षीय बबिता चौधरी एम ए, बी एड हैं। बबिता चौधरी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की भांजा बहु हैं। बबिता के पति मनोज फौजदार 2005 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य रहे तो 2007 से 2012 तक दुवासु विश्वविद्यालय के सदस्य भी रहे। मनोज 2020 में नंदगांव मंडल के प्रभारी रहे। भाजपा से टिकट मांगने वालों में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्रसाद कमल की पुत्र वधु अंजली भूषण कमल भी हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भुवन भूषण कमल की पत्नी अंजलि भूषण कमल 41 वर्ष की हैं और बी ए, एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण कर वर्तमान में अधिवक्ता के पेशे से जुड़ी हुई हैं। अंजली भूषण कमल अपने परिवार की संघ और भाजपा से जुड़ी पृष्ठभूमि के अलावा मथुरा वृंदावन में सविता समाज के 18000 मतों के जरिए टिकट की दावेदारी कर रही हैं। अंजली भूषण कमल के ससुर स्वर्गीय राम प्रसाद कमल अधिवक्ता के साथ साथ आगरा विश्व विद्यालय में विधि संकाय के डीन रहे हैं। स्वर्गीय राम प्रसाद कमल दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। भाजपा से मेयर पद के लिए टिकट मांगने वालों में युवा नेता सिद्धार्थ लोधी की पत्नी अनीता सिंह लोधी का भी है। अनीता लोधी ने अर्थशास्त्र और हिंदी से एम ए किया है। अनीता 27 वर्षों से संघ से जुड़ी हुई है। अनीता नेचुरो थैरेपी और योग में डिप्लोमा भी किया है। अनीता के पति सिद्धार्थ लोधी भाजपा के पूर्व में जिला महामंत्री रह चुके हैं वहीं ससुर घनश्याम लोधी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हैं। अनीता के पति 29 वर्षों से संघ से जुड़े हैं। सिद्धार्थ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,बजरंग दल ,युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.