• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा-वृंदावन में कचरे से संवर रहा शहर:घरेलू अपशिष्ट से बनीं बेंच, गमले और ट्री गार्ड; हर वार्ड में लगेंगे

ByVijay Singhal

Jan 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम घरेलू कचरे का उपयोग कर शहर को नया रूप दे रहा है। निगम अपशिष्ट पदार्थों से बैठने की बेंच, पौधारोपण के लिए गमले और पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड तैयार करा रहा है। यह पहल कचरा निस्तारण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और शहरी सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक होगी। इस योजना के तहत, शहर का सारा कचरा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर पर इकट्ठा किया जाता है। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और पुनर्चक्रण के लिए री-सिटी कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी कचरे को विभिन्न श्रेणियों में छांटकर उपयोगी सामग्री तैयार कर रही है, जिससे सार्वजनिक उपयोग की वस्तुएं बनाई जा रही हैं।मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि री-सिटी कंपनी ने अब तक निगम को 100 बेंच, 100 गमले और 200 ट्री गार्ड उपलब्ध कराए हैं। इन वस्तुओं को शहर के प्रत्येक वार्ड, प्रमुख चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। इससे नागरिकों को बैठने की सुविधा मिलेगी और शहर में हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और भविष्य में कचरे से और भी उपयोगी वस्तुएं तैयार की जाएंगी। इस पहल को मथुरा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.