50 वर्ष पूरे होने पर किया जाएगा दीपदान
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दीपोत्सव का कार्यक्रम विश्राम घाट पर करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विशाल खुराना द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न पर बोलते हुए राज कुमार अग्रवाल मांट वालों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में पूरा विषय प्रदेश नेतृत्व ने रखकर इस अभियान को तत्काल रुकवाया। यह सरकार व्यापारी हितों के लिए हमेशा से सजग रहेगी यह बात मुख्यमंत्री ने प्रदेश नेतृत्व से कही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ डीएम से करेंगे व्यापारी शिकायत
व्यापारियों ने बैठक में खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने उत्पीड़न पर बात रखते हुए कहा कि अगले दो तीन दिनों में जिलाधिकारी मथुरा के साथ मिलकर इस समस्या का पूर्ण समाधान करा कर जनपद में तैनात भृष्ट खाद्य अधिकारी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अवश्य कराई जाएगी बैठक में राजकुमार मांट वाले, शिव शंकर वर्मा, कमल किशोर वार्ष्णेय, राम किशन अग्रवाल, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, नन्द किशोर गुसाईं, मुकेश वार्ष्णेय, डॉ विशाल खुराना, हरिओम अग्रवाल मांट वाले, देवी राम गर्ग ,श्रीमती दीपा अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, राज कुमार गोयल, वी के उपाध्याय,राकेश गौड़, बौबी ब्रजवाणी, मृदुल अग्रवाल, जगदीश लाला कोसी, जितेंद्र वार्ष्णेय ,महेश अग्रवाल सौंख,मनोज अग्रवाल बल्देव, धरम चन्द अग्रवाल, नकुल शर्मा वृन्दावन आदि उपस्थित हुए।
