हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/कहने को तो यूपी सरकार अपराध नियंत्रण की बात करती है लेकिन आज हम आपको धरातल की सच्चाई बताते हैं मामला मथुरा के कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है जहां सोनम चौधरी निवासी जमुना धाम गोवर्धन चौराहा एवं उसके पति गौरव चौधरी ने मिलकर रेडिमेट कपड़ो का व्यवसाय डाला, व्यवसाय के लिए जिस स्थान का उपयोग किया वह स्थान पवन अग्रवाल पुत्र श्री कंचन अग्रवाल निवासी 616 कृष्णा नगर मथुरा से 40000 रू प्रति महीने किराए पर लिया था वह स्थान दुकान नंबर 61सी प्रथम तल कृष्णा नगर में स्थित है जिसका 5 वर्ष के लिए लिखित रेंट एग्रीमेंट 8/3/2021 को हुआ था।अब प्रार्थिया सोनम चौधरी का कहना है कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन कुछ समय बाद पवन अग्रवाल की सोनम चोधरी ऊपर नियत खराब हो गयी। सोनम चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि पवन अग्रवाल मुझे घूरने लगा लेकिन मैंने नजर अंदाज किया उसके बाद ही उसने मुझे गंदे गंदे कमेंट करना शुरू कर दिया साथ ही मुझे मजबूर करने लगा।

सोनम चोधरी ने उसकी बदनीयत की बात नही मानी तो उसने सोनम चौधरी को दुकान खाली करने की धमकी देने लगा।एक दिन पवन अग्रवाल अपने चार साथियों के साथ शोरूम पर आकर गाली देने लगा और बोला तूने मेरी बात नही मानी है या तू शोरूम की दुकान को खाली कर दे नही तो जान से मार दूंगा। उसने शोरूम की दुकान के सारे होर्डिंग और पोस्टर फाड़कर चला गया।सोनम चौधरी ने 112 पर व कृष्णा नगर पुलिस को इस घटना की सुचिना दी। सुचिना पर पुलिस आ गयी। मोके से चार लोगों के चौकी ले गयी लेकिन उन लोगो को योगी की पुलिस ने छोड़ दिया। उसके बाद रात्रि को दुकान के सामने दीवाल लगा दी जिससे मेरी दुकान पूर्ण रूप से बंद हो गयी जिसकी लिखित शिकायत करने के बाद भी मुझे कोई न्याय नहीं मिला दुकान में मेरा करोड़ों का सामान बंद पड़ा है और पता नहीं की दुकान के अंदर वह समान मुझे मिलेगा या नहीं क्योंकि वह दबंग एवं पैसे वाले लोग हैं आज शासन प्रशासन भी दबंगों की कठपुतली बनकर रह गया है और यदि ऐसा नहीं है

सोनम चौधरी ने कहा में सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले को संज्ञान में ले और जल्द से जल्द अपराधियों पर उचित कार्रवाई करें मेरी दुकान को खुलवाने का कार्य करें जिससे मैं अपना जीवन यापन कर सकूं एवं इतने दिनों तक जो मेरा नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए अब देखना होगा कि क्या प्रशासन सोनम चौधरी की फरियाद सुनेगा, या योगी पुलिस ऐसे अपराधियो को पकड़ कर छोड़ती रहेगी, किया योगी सरकार की पुलिस योगी सरकार की धज्जियां उड़ाती रहेगी कि सोनम चोधरी को न्याय मिलेगा।
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
