• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में दबंगों ने की महिला से गाली-गलौज, एडीजी के रिश्‍तेदार होने का लगाया आरोप

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत गांव आन्यौर में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसमें एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग एडीजी के रिश्तेदार हैं और एडीजी के नाम का सहारा लेकर दबंगई करते हैं। उनका आरोप है कि एडीजी के रिश्तेदारों ने महाप्रभु जी की बैठक के पास स्थापित गोवर्धन शिला पर गई महिलाओं के साथ गाली गलौज की। उन्‍होंने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष का एडीजी के परिवार से कोई संबंध नहीं है और ना ही आरोप लगाने वाले पक्ष ने घटना के बारे में कोई तहरीर दी है। मामला थाना गोवर्धन क्षेत्र के गाँव आन्यौर का है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा मार्ग में स्थापित गोवर्धन शिला पर पूजा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। मामले ने तूल पकड़ लिया। गिरधारी लाल मुखिया और जगदीश पुत्र रामजी लाल के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित परिवार गिरधारी लाल मुखिया ने कहा कि दूसरा पक्ष एडीजी बृज भूषण के रिश्तेदार हैं। पुलिस इसलिए उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करती है कि उनके रिश्तेदार एडीजी हैं। उन्होंने बताया कि 17 तारीख़ को सुबह मेरी पत्नी सेवा पूजा कर रही थी। उस समय दूसरे पक्ष के जगदीश ने आकर पत्नी से गाली गलौज औरअभद्र व्यवहार किया। उसी दिन शाम को फिर दोबारा से झगड़ा करने के लिए आ गए और झूठा मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने उल्टा ही हमको धमकाया और हमें थाने ले आई। हमारे परिवार के लोगों का 151 में चालान काटकर हमें ही जेल भिजवा दिया। ये लोग एडीजी बृज भूषण के नाम पर दबंगाई करते हैं और आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना लेते हैं। पीड़ित परिवार की महिला दुलारी ने कहा पुलिस शिकायत नहीं सुनती है। थाने जाते हैं तो पुलिस भगा देती है। जिला प्रशासन नहीं सुन रहा है तोसीएम साहब से जाकर मिलेंगे। जब इस बारे में थाना गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना से फ़ोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है। दोनों ही पक्ष आन्यौर गाँव के रहने वाले हैं। जब उनसे एडीजी के रिश्तेदार के आरोप के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इनमें से कोई भी एडीजी बृज भूषण साहब का रिश्तेदार नहीं है। एक महीने पहले जगदीश और गिरधारी लाल मुखिया पक्ष में विवाद हुआ था। जब पूछा गया कि क्‍या पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी गई है तो उन्होंने तहरीर न मिलने की बात कही।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.