• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में बुलाया और फिर चाकू से गोद डाला

ByVijay Singhal

Nov 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके के जन्मभूमि लिंक रोड पर स्थित एक होटल में युवक युवती में विवाद हो गया। आपस में हुए विवाद के दौरान युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया उसके बाद खुद को गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर लिया। युवक युवती को घायल देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मथुरा-कन्हैया लाल शर्मा :श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में सोमवार का बड़ा कांड हो गया. होटल में प्रेमी से मिलने जाना प्रेमिका को महंगा पड़ गया. दरअसल किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुए विबाद के बाद प्रेमी ने युवती पर चाकू से हमला बोल दिया जिसके बाद खुद को भी घायल कर दिया।मामला मथुरा के जन्मभूमि लिंक रोड पर बने होटल नन्द पैलेस का है। मथुरा शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जन्मभूमि लिंक रोड पर बने होटल नन्द पैलेस में युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया है,और दोनों लोग खून से लथपथ हैं।इसी सूचना पर आनन फानन में इलाका पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायल युवती और युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि युवती अपने प्रेमी से मिलने होटल गई हुई थी,जहाँ किसी बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया,और युवक ने चाकू से युवती पर हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं होटल चालक मौके से भाग निकला।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.