• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में टेडी बेयर ने लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ, चालकों को दिया गुलाब का फूल

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यातायात महा जागरूकता अभियान के तहत मथुरा में राह चलते लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए अनोखे अंदाज में मुहिम चलाई गई। यहां ब्रज यातायात और पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आयोजित अभियान के तहत टेडी बेयर के साथ पदाधिकारी सड़कों पर उतरे। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर उनको यह सोचने को मजबूर किया कि वह आगे से यातायात के नियमों की अनदेखी नहीं करेंगे। बृज यातायात और पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश द्वारा यातायात महा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मथुरा महानगर के भूतेश्वर चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिन लोगों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया। उनको अपनी अनोखी मुहिम के अंतर्गत टेडी बेयर ने लोगों को जागरूक किया और जिन लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया उन लोगों को चाकलेट देकर उनको प्रोत्साहित किया। साथ ही जिन लोगों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया उनको टेडी बेयर के द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। टेडी बेयर बने मनीष शर्मा ने कहा यहां पर सड़क हादसे आए दिन हो रहे हैं। जिसमें काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। सड़क हादसे न हो इसके लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। जिससे लोगों के साथ हादसे ना हो। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा समिति पिछले 11 वर्षों से लगातार यातायात के क्षेत्र में 150 से अधिक-अधिक प्रकार के कार्यक्रम कर चुकी है। आए दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत अनौखी मुहिम के अंतर्गत टेडी बेयर के द्वारा लोगों को संदेश दिया गया। प्रदेश महिला अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि टेडी बेयर के साथ महिला और युवतियों को जागरूक किया है। जिससे सड़क हादसों पर रोकथाम की जा सके। यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.