• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़, स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा को युवक ने हाथ पकड़कर जबरन खींचा

ByVijay Singhal

Jun 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। राया थाना क्षेत्र के रेतिया बाजार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गांव के ही युवक ने रास्ते में रोक लिया। युवक ने लड़की का हाथ पकड़ा। फिर विरोध करने पर उसके साथ चलने लगा। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घर आकर लड़की ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि केस लिखने के बाद से आरोपी पक्ष लगातार उसे परेशान कर रहा है। एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही है। वीडियो में दिख रही छात्रा प्रेमलता गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 8वीं में पढ़ाई करती है। वीडियो बीती 19 मई का बताया जा रहा है। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में चामुंडा गली में अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र निवासी रमेश का बेटा विष्णु ने छात्रा को रोक दिया। विष्णु ने सबसे पहले छात्रा का हाथ पकड़ा तो उसने झटकार दिया। युवक लड़की से कुछ बोलने की कोशिश करता है, लेकिन वह इंकार कर आगे बढ़ने लगती है। तब तक युवक भी उसके साथ ही चलने लगता है। युवक जबरन लड़की के साथ 50 मीटर तक चला। फिर एक कोने में रुककर उससे बात करने लगा। लड़की इधर-उधर देखते हुए उसे मना करती है। वह रो भी रही है, लेकिन विष्णु बार बार छात्रा को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। करीब दो मिनट तक युवक ने छात्रा का जबरन हाथ पकड़े रहा। इसके बाद छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटी। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जांच में पता चला कि पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में पीड़ित छात्रा ने बताया कि, विष्णु जबरन उस दिन मुझे रोक रहा था। बोल रहा था कि मेरे साथ होटल में खाना खाने चलो। जब मैं मना कर रही थी तो छोटी बहन को उठा लेने की धमकी भी दी। रास्ते में उसने मेरा हाथ बहुत देरी तक पकड़ा था। वह खींच रहा था। आस पास जब बहुत लोग गुजरने लगे तो वह जाकर उसने मुझे छोड़ा। लेकिन वह देख लेने की धमकी देकर भागा। बताया जा रहा है कि विष्णु आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करता है। लड़की की मां ने बताया कि पति ट्रक चलाकर परिवार की आजीविका चलाते हैं। अधिकतर वे गाड़ी पर रहते हैं। जिस दिन बेटी ने ये बात बताई थी, उश दिन न्याय के लिए थाने गई थी। वहां पर पुलिसकर्मियों ने बहला फुसलाकर बात को टरका दिया। इसके बाद छात्रा के मामा को ये बातें बताई गई। उन्होंने विष्णु के परिवार को समझाया। आरोप है कि आरोपी पक्ष मानने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमकाने लगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना राया में एफआईआर दर्ज करा दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णु के खिलाफ धारा 354, 504, 506 व पॉस्को एक्ट 7 और 8 में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि सिर्फ मुकदमा लिखा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, इस मामले में सीओ महावन आलोक कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है, लेकिन जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.